विषय – CEIR Portal Kya Hai, CEIR Portal App क्या है?, CEIR Tracking System, CEIR से IMEI नंबर ब्लॉक कैसे करे, CEIR पर Status चेक कैसे करे, CEIR Portal से खोए और चोरी फ़ोन का कैसे पता लगाए।
आज हम आपको भारत सरकार के द्वारा लांच चोरी फ़ोन को ढूंढ़ने वाला CEIR पोर्टल के बारे में बताने वाले है। अगर आप भी जानना चाहते है की CEIR Portal Kya Hai तो निचे दिए जानकारी को पूरा पढ़े।
आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए उसका फ़ोन बहुत जरुरी है क्युकी इसमें उससे जुडा पर्सनल डाटा मौजूद होता है जैसे फोटो, वीडियो, डाक्यूमेंट्स व बैंक डिटेल।
अगर किसी का फ़ोन चोरी हो जाता है या खो जाता है तो उसके लिए फ़ोन से ज्यादा जरुरी उस फ़ोन में मौजूद डाटा की चिंता रहती है। इसी समस्या का समाधान CEIR Portal लेकर आए है।
तो चलो आपको बताते है की CEIR Portal से ऑनलाइन IMEI को ब्लॉक कैसे करते है या फिर चोरी फ़ोन को कैसे track करे।
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
Contents
CEIR Full Form क्या है?
CEIR का फूल फॉर्म Central Equipment Identity Register होता है।
CEIR Portal Kya Hai? – CEIR पोर्टल के बारे में।
विषय | CEIR पोर्टल क्या है |
पोर्टल का नाम | CEIR (Central Equipment Identity Register) |
पोस्ट टाइप | खोए व चोरी फ़ोन का पता लगाना |
विभाग | भारतीय दूरसंचार विभाग |
शिकायत का तरीका | ऑनलाइन |
वेबसाइट | ceir.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 14422 |
CEIR Portal भारत सरकार के द्वारा जारी एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने खोए हुए फ़ोन का imei नंबर को ब्लॉक व फ़ोन को ऑनलाइन track कर सकते है।
इसके लिए आपको सबसे पहले पुलिस complain करनी है और उसकी रसीद को ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर अपलोड कर देना है। जब आपका फ़ोन मिल जाए तब आप इसे वापस unblock कर सकते है।
CEIR की शुरुआत जुलाई 2017 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी। जिसके बाद जनवरी 2018 में यह Center for Development of Telematics को सौंपा गया।
इसके बाद मई 2019 को महाराष्ट्र से इस सेवा की शुरुआत हुई। बाद में 2019 के दिसंबर तक इस सेवा को पुरे देश में लागू कर दिया गया।
CEIR Portal के द्वारा मिलने वाली सेवाओं के नाम क्या है?
CEIR Portal के द्वारा हमे मुख्यतः 3 प्रकार की सेवाए देखने को मिलती है, जो इस प्रकार से है।
- Block Stolen/Lost Mobile
- Un-Block Found Mobile
- Check Request Status
CEIR पर Stolen/Lost Mobile को Block कैसे करे।
अगर आप अपने खोए या चोरी हुए फ़ोन को ब्लॉक करना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स को फोलो करना पड़ेगा।
- सबसे पहले आप अपने चोरी या खोए फ़ोन की नजदीकी पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराए और शिकायत की कॉपी निकलवा ले।
- इसके बाद आपको शिकायत दर्ज करने के लिए CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना है।
- अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर 3 प्रकार के ऑप्शन दिखाई देंगे उनमे से आपको Block Stolen/Lost Mobile पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर सामने आ जायेगा। इसमें आपको 3 पार्ट देखने को मिलेंगे। पहला Device Information दूसरा Lost Information और Mobile Owner Information के नाम से होगा।
- Device information वाले पार्ट में आपको अपना मोबाइल नंबर, imei नंबर, मोबाइल का मॉडल और मोबाइल कंपनी को दर्ज करके मोबाइल खरीद रसीद की कॉपी अपलोड कर देनी है।
- इसके बाद Lost information में आपको मोबाइल खोने की जगह (राज्य, शहर) उस दिन की तारीख, पुलिस complain दर्ज करके complain copy को अपलोड करना है।
- आखिर में आपको Mobile Owner Information को दर्ज करना है जैसे नाम, एड्रेस, पहचान पत्र नंबर, मोबाइल नंबर व ईमेल एड्रेस को दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद आपको CAPTCHA को डालकर अपनी शिकायत को दर्ज कर लेना है।
CEIR पर Stolen/Lost Mobile को Un-Block कैसे करे।
खोए या चोरी हुए फ़ोन को अनब्लॉक करना चाहते है तो आपको कुछ स्टेप्स को फोलो करना पड़ेगा।
- सबसे पहले आपको CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना है।
- अब आपको Un-Block Found Mobile के नाम से ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करे।
- अब आपको यहाँ एक फॉर्म देखने को मिलेगा इसको भरना है।
- सबसे पहले आपको अपनी request id को दर्ज करना है।
- उसके निचे अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करे।
- अब आपको मोबाइल un-block करने के कारण को बताना है।
- इसके बाद आपको दिए हुए Captcha को भरना है।
- आखिर में get otp पर क्लिक करके कोड मंगाए और उसको भरे और फिर फॉर्म को submit कर दे।
CEIR Portal पर खोए व चोरी फ़ोन का Status को कैसे देखे।
- सबसे पहले CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाए।
- इसके बाद Check Request Status नाम से ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करे।
- आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां Enter Request Id के नाम से ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको यहाँ अपनी request id डालकर submit कर देना है।
- इतना करने के बाद आपके मोबाइल की स्थिति का पता लग जाएगा।
SMS से मोबाइल फ़ोन को Block कैसे करे।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की आप sms के द्वारा अपने मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक कर सकते है। इसके लिए आपको किसी दूसरे फ़ोन को लेना है.
अब आपको मैसेज में जाकर KYM <15 digit IMEI number> टाइप करना है और 14422 पर मैसेज को send कर देना है। अब CEIR पोर्टल के सिस्टम में आपकी मोबाइल ब्लॉक की request दर्ज हो जायेगी।
अब सिस्टम द्वारा आपकी request को चेक किया जाएगा और उसके बाद मोबाइल फ़ोन ब्लॉक कर दिया जाएगा।
CEIR Portal के बारे में वीडियो से जाने।
निष्कर्ष –
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको CEIR Portal के बारे में जानकारी दी है जैसे CEIR Portal kya hota hai और कैसे आप CEIR Portal का इस्तेमाल करके अपने खोए फ़ोन को ब्लॉक व track कर सकते है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी जानकारी पसंद आये तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। अगर को सवाल है तो आप कमैंट्स के माध्यम से आउच सकते है।
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
Ceir Portal क्या है?
Ceir Portal भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय द्वारा जारी एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने खोए फ़ोन को ब्लॉक व ट्रैक कर सकते है।
मैं Ceir के साथ अपने फोन को कैसे ट्रैक करूं?
आप KYM <15 अंकों का IMEI नंबर> टाइप करके 14422 पर भेज सकते है या फिर आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते है।
CEIR हेल्पलाइन नंबर क्या है?
CEIR का हेल्पलाइन नंबर 14422 है।
CEIR पोर्टल पर कौन कौन सी सेवाएं देखने को मिलती हैं ?
CEIR पोर्टल पर हमे 3 सेवाए प्रदान की जाती है।
Block Stolen/Lost Mobile
Un-Block Found Mobile
Check Request Status
Also Read –