Chat GPT Kya Hai, काम कैसे करता है | Chat GPT By Open AI

आज का समय टेक्नोलॉजी का समय है। हम रोज किसी न किसी नयी टेक्नोलॉजी के बारे में सुनते रहते है। उसी में से एक Chat GPT By Open AI के नाम का आजकल बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

सभी इसके बारे में जानना चाहते है। कोई बोल रहा है की यह google को टककर देगा तो कोई बोल रहा है की इससे कमाई कर सकते है।

आज हम आपको इन्ही सवालो का जवाब देने वाले है की Chat GPT Kya Hai और Chat GPT कैसे काम करता है। इसके आने से कुछ लोगो के अंदर डर का माहौल भी देखने को मिल रहा है। तो चलो ज्यादा समय ख़राब न करके इसके बारे में जानते है।

Chat GPT Kya Hai, काम कैसे करता है
chat gpt kya hai
Telegram Group👉 Click Here
WhatsApp Group👉 Click Here

चैट जीपीटी का फुल फॉर्म (Full Form of Chat GPT)

Chat GPT का फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer (चैट जनरेटिव प्री – ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर) है। यह एक AI सॉफ्टवेयर है।

Chat GPT क्या है – Chat GPT Kya Hai In Hindi

Chat GPT एक Open AI पर आधारित एक सॉफ्टवेयर है। यह एक chatbot है जो इंटरनेट से जानकारी इकठा करके आपको प्रदान करता है।

इसका सबसे ज्यादा फायदा यह है की इसमें आपको एक सिंगल आंसर में जानकारी प्रदान की जाती है जो इसे google search से अलग बनाता है।

अभी के लिए यह केवल English भाषा को ही समझ सकता है लेकिन आने वाले समय में इससे आप बाकी भाषाओ में भी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।

आप इसका इस्तेमाल करके कोई भी scprits लिख सकते है, एप्लीकेशन लिख सकते है, आर्टिकल लिख सकते है या फिर कुछ tools बनाने के लिए कर सकते है। आपको सिर्फ इसकी आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com है।

चैट जीपीटी का इतिहास (History of Chat GPT)

FounderSam Altman, Elon Musk, Ilya Sutskever
CEOSam Altman
Launch Date30 Nov. 2022
Websitechat.openai.com

Chat GPT की शुरुआत सबसे पहले Sam Altman ने एलन मस्क के साथ मिलकर के साल 2015 में की थी।

लेकिन इसके शुरुआत के 1 से 2 साल के बाद एलेन मस्क के द्वारा इस प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ दिया गया है। उस समय Chat GPT एक  Non-Profit कंपनी थी।

Elon Musk के अलग होने के बाद Bill Gates की कंपनी MicroSoft ने इसमें काफी मात्रा में invest किया और 30 नवम्बर 2022 को Chat GPT को एक प्रोटोटाइप के रूप में लांच किया गया।  

CEO Sam Altman के अनुसार अभी तक इसने 10 मिलियन से ज्यादा यूजर तक पहच बना ली है। इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली जा रही है।

चैट जीपीटी कैसे काम करता है (How Chat GPT works?)

यह एक BOT है जो artificial intelligence पर आधारित है। आप जब भी इससे कुछ टाइप करके जानकारी मांगेगे तो यह पहले से इंटरनेट पर मौजूद डाटा को एकत्र करके आपको सिंगल पेज में जवाब देता है।

यह एक प्रकार का tool है जिसको काफी एडवांस बनाया गया है। इसमें आपके सवालो का सटीक जवाब मिलता है।

इसमें आपको feedback के लिए ऑप्शन भी मिलता है जिसमे आप जवाब से खुश है या नहीं बता सकते है। यह अपने डाटा को भी लगातार अपडेट करता रहता है। इसकी ट्रेनिंग 2022 में ख़त्म हो चुकी है।

इसमें आपको 2022 के बाद के डाटा की जानकारी नहीं मिल पाएगी।

चैट जीपीटी की विशेषताएं (Special Features of Chat GPT In Hindi )

अगर हम इसकी विशेषताओं की बात करे आपको निम्नलिखित विशेषता देखने को मिलेगी –

  • यह गूगल के विपरीत आपको सिंगल पेज में जवाब देता है।
  • आपको कोई कंटेंट लिखना है तो आप इसका इस्तेमाल करके लिख सकते है।
  • इसके आपको कोई पैसे नहीं देने होते। इसको फ्री रखा गया है।
  • आप यूट्यूब के लिए scripts को बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है।
  • यह रियल टाइम में जवाब देता है।

Chat GPT का इस्तेमाल कैसे करें

आप इसका इस्तेमाल अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर में कर सकते है। आपको सबसे पहले इसके ऊपर अपने अकाउंट को बना लेना है। इसके बाद आप लॉगिन कर ले।

फ़िलहाल इसको सभी के लिए फ्री रखा गया है। आने वाले समय में इसके पैसे देने पद सकते है। तो चलो आपको बताते है की इसका इस्तेमाल कैसे करे।

आपको कुछ steps को फॉलो करना पड़ेगा। ये स्टेप्स इस प्रकार है। –

  • सबसे पहले आपको अपना Browser ओपन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको Chat.openai.com वेबसाइट को ओपन करना है।
  • आपको login और signup नाम से 2 ऑप्शन देखने को मिलेंगे। अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो आपको signup पर क्लिक करना है।
  • इसमें आप ईमेल आईडी अथवा माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट अथवा जीमेल आईडी का इस्तेमाल करके अपना अकाउंट बना सकते है। Gmail ID से अकाउंट बनाने के लिए आपको Continue With Google पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप जिस जीमेल आईडी से अकाउंट बनाना चाहते है उसको चुने।
  • अब आपको 2 बॉक्स दिखाई देंगे इसमें अपने नाम को टाइप करे।
  • अब आपको फोन नंबर वाले बॉक्स में अपना फोन नंबर इंटर करना है और कंटिन्यू बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपसे कोड भरने को बोलेगा। आपने जो नंबर डाला था उसके ऊपर कोड आएगा उसको डाले और वेरीफाई करे।
  • इस प्रकार आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा।

चैट जीपीटी के फायदे (Benefits of ChatGPT)

Chat GPT से मिलने वाले फायदे इस प्रकार है –

  • आपको कुछ जानना है तो सीधा एक पेज में विस्तार से जवाब मिल जाता है।
  • जैसे google में आपको अनेको रिजल्ट देखने को मिलते है उसके उलट यह सभी रिजल्ट से जानकारी लेकर एक सिंगल सटीक जानकारी देता है।
  • इसकी सर्विस बिलकुल फ्री है।
  • आप अपना फीडबैक दे जवाब से खुश है या नहीं।

चैट जीपीटी के नुकसान (Cons of Chat GPT)

जहा आपको इसकी बहुत सी खूबियां देखने को मिलती है वही इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिलते है। इनमे से कुछ इस प्रकार है। –

  • इसमें केवल english भाषा का सपोर्ट देखने को मिलता है। ऐसे बहुत से लोग है जिनको इंग्लिश नहीं आती ये सभी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
  • इसमें आपको जो जानकारी मिलती है वह एक साल पहले तक ही सिमित है। अगर आपको आज के समय का कुछ पूछना होगा तो यह जवाब देने में समर्थ नहीं है।
  • यह केवल Research Period तक ही फ्री है। आपको उसके बाद पैसे देने पड़ सकते है।
  • अभी इसमें सिमित डाटा मौजूद है।

क्या Chat GPT गूगल को Replace कर सकता है?

वर्तमान की बात करे तो इसका गूगल को रेप्लस करना मुश्किल है। इसके पीछे 2 कारण है पहला तो यह की इसमें जो भी जानकारी मौजूद है वह सिमित है।

इसके विपरीत google के पास असीमित जानकरी मौजूद है। यह खुद गूगल की जानकारी का इस्तेमाल करके अपने रिजल्ट को दिखता है।

दूसरे कारण की बात करे तो इसमें आपको सिर्फ english भाषा मिलेगी। लेकिन गूगल में अगर आप अपने resional लैंग्वेज में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हो। गूगल के पास लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला एल्गोरिथ्म मौजूद है।

आप गूगल पर टेक्स्ट से लेकर वीडियो तक हर प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है जो की इसमें नहीं देखने को मिलता। आपको इसमें केवल टेक्स्ट में दवारा जानकारी मिलती है।

इस प्रकार अभी के लिए chat gpt प् गूगल को रेप्लस करना मुश्किल है लेकिन अगर यह भविष्य में अपने ऊपर और अधिक काम करते है तो यह मुमकिन भी हो सकता है।

क्या Chat GPT से नौकरियां ख़त्म हो जायेंगीं?

अगर हम बात करे की यह नौकरी को ख़त्म कर देगा तो इसके ऊपर अभी के लिए बोलना मुश्किल है। लोगो में डर देखने को मिलना संभाविक है क्योकि ऐसी बहुत सी टेक्नोलॉजी है जिनके आने से काफी लोगो को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

इसमें आपको जो जवाब मिलते है उनके ऊपर आँख बंद करके विश्वास करना सही नहीं है। यह एक सॉफ्टवेयर है जिसमे कभी भी गलत डाटा ऐड हो गया तो आपको यह उसी के हिसाब से गलत जानकारी देगा।

अगर इस्पे काम करके इसको एडवांस बना लिया गया तो इसके द्वारा काफी लोगो की जानकारी जाना संभव भी हो सकता है।

Chat GPT से पैसा कैसे कमाए।

जहा इससे नौकरी जाने का खतरा है वही आप इसका इस्तेमाल करके पैसे भी कामा सकते है। चलो आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताते है। –

आप इसका इस्तेमाल करके किसी के लिए ऑनलाइन टूल्स को बना सकते है। यह आपको टूल बनाने के लिए खुद coding करके देगा। बाद में इन tools का आप पैसे चार्ज कर सकते है।

अगर आप किसी सामान का एफिलिएट करते है तो आप उसको बेचने के लिए एक informative आर्टिकल लिख सकते है।

आप किसी को शिक्षा से जुड़े नोट्स बनाकर दे सकते है जिसका आप पैसे चार्ज कर सकते है।

अगर आप youtuber है तो आपको यह scripts लिखने में मदद कर सकता है। बहुत सा टाइम बच जाएगा जिसका इस्तेमाल आप दूसरे कामो में कर सकते है।

Chat GPT के बारे में वीडियो

Telegram Group👉 Click Here
WhatsApp Group👉 Click Here

 चैट जीपीटी का फुल फॉर्म क्या है?

Chat GPT का फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer (चैट जनरेटिव प्री – ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर) है।

चैट जीपीटी कब लॉन्च हुआ?

चैट जीपीटी को 30 नवम्बर 2022 को लांच किया गया।

चैट जीपीटी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

इसकी आधिकारिक वेबसाइट chat.openai.com है।

चैट जीपीटी कौन सी भाषा में लांच हुआ?

English (अंग्रेजी)

Chat GPT क्या है?

Chat GPT एक Open AI पर आधारित एक सॉफ्टवेयर है। यह एक chatbot है जो इंटरनेट से जानकारी इकठा करके आपको प्रदान करता है।

निष्कर्ष :-

हमने इस आर्टिकल में आपको Chat GPT By Open AI के बारे में जितना हो सके डिटेल से समझाने की कोशिश की है। उम्मीद है की आप Chat GPT Kya Hai और कैसे काम करता है जान गए होंगे।

अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आये तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

5/5 - (2 votes)

Leave a Comment