DBMS क्या है(What is DBMS in Hindi)? | Database Management System Kya Hai

आज के समय में अगर सबसे ज्यादा जरुरी हमारा डाटा होता है। हम अपने मोबाइल या कंप्यूटर में जो भी ऐप या डाटा स्टोर करते है उनका इस्तेमाल करके google या facebook जैसी कंपनी हमे ads दिखते है।

इन सब डाटा को मैनेज करने के लिए एक टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की जाती है जिसका नाम DBMS(Database Management System) है।

आज हम आपको DBMS क्या है? और इसके प्रकार के बारे में बताने वाले है। डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम एक सॉफ्टवेयर होता है जिसका मुख्य काम डाटा को create ,delete या फिर update करने में किया जाता है।

इसके द्वारा यूजर और प्रोग्रामर दोनों ही अपने डाटा को मैनेज कर सकते है।

DBMS क्या है
DBMS क्या है
Telegram Group👉 Click Here
WhatsApp Group👉 Click Here

DBMS क्या है (What is DBMS in Hindi)

हमारा जितना भी डाटा होता है उनको एक व्यवस्थित तरीके से Row और Column के रूप जहां स्टोर किया जाता है उसको डेटाबेस कहते है।

डेटाबेस का सही से प्रबंधन चलाने के लिए हम जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते है उसको डीबीएमएस(डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) कहते है।

आसान भाषा में कहे तो DBMS एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसका इस्तेमाल डाटा को अपडेट, स्टोर और स्टोर किए डाटा को पुनः प्राप्त करने में किया जाता है।

डेटाबेस के इस्तेमाल से किसी भी डाटा को प्राप्त करना, बदलना या अपडेट करना या कोई जानकारी प्राप्त करना बहुत तेज हो जाता है।

DBMS का Full Form ? – Meaning of DBMS

DBMS का फुल फॉर्म Database Management System होता है।

DBMS का Full Form in hindi ? – Meaning of DBMS in hindi

अगर हम हिंदी में DBMS की फुल फॉर्म की बात करे तो इसे हिंदी में डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली कहते है। यानी डेटाबेस का प्रबंधन करने वाली तकनीक।

DBMS का क्या कार्य है – Functions of a DBMS in Hindi

वैसे तो DBMS के बहुत से कार्य होते है लेकिन उनमे से कुछ इस प्रकार है।

Data Redundancy कम करना

जब भी हम डाटा स्टोर करते है तो जिस एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया होता है उन सभी की अपनी फाइल्स होती है।

इनमे अगर कोई डुप्लीकेट फाइल बन जाए तो यह उसको आटोमेटिक डिलीट कर देता है जिससे Data Redundancy कम हो जाती है।

Data Updating

इसमें किसी नए डाटा को जोड़ने, अपडेट करने या डिलीट करने का काम आता है।

Data Backup

हम जो भी डाटा अपडेट करते है उनका एक backup बनाकर तैयार किया जाता है ताकि जब भी कोई उस डाटा तेजी से Retrieve कर सके।

User Administrator

इस फंक्शन के माध्यम से आसानी से यूजर की निगरानी रखना, डेटा को सिक्योरिटी देना, यूजर को रजिस्टर करना और डेटा को रिकवर किया जा सकता है।

डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के प्रकार (Types of DBMS in Hindi)

DBMS के मुख्यतः 3 प्रकार होते है।

  1. Relational Database
  2. Network Database
  3. Hierarchical Database
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के प्रकार

Relational Database

यह एक लोकप्रिय डेटाबेस का मॉडल है। इसमें जो भी डाटा स्टोर होता है वह Column और Rows के रूप में एक टेबल में स्टोर होता है।

इस प्रकार के डेटाबेस का फायदा यह होता है की इसे यूजर आसानी से समझ सकता है। इसे इसे स्ट्रक्चरल डेटाबेस भी कहा जाता है।

Network Database

इस प्रकार के डेटाबेस में डाटा Network Structure के रूप में होता है। इसमें डाटा एक दूसरे के साथ लिंक होता है।

Hierarchical Database

इस प्रकार के डेटाबेस में डाटा Tree Structure के रूप में दर्शाया जाता है। इसमें डाटा को Parent और Child के की तरह दर्शाया जाता है।

DBMS का इतिहास (History of DBMS in Hindi)

अगर हम Database Management System के इतिहास की बात करे तो सबसे पहले इसका निर्माण 1960 में Charles Bachman द्वारा किया गया था। इसका पहला मॉडल DBMS नेटवर्क और Hierarchical पर आधारित था।

Ted Codd ने 1970 में IBM के लिए एक DBMS बनाया जो कि दुनिया का पहला Rational मॉडल पर आधारित DBMS था। Rational DBMS का उपयोग 1980 में दौर में बहुत अधिक होने लगा।

माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा साल 1991 में Windows Operating Systems में MS Access के नाम से पहला Personal DBMS इंस्टॉल किया था।

उसके बाद सन 2000 में rational database की नयी पीढ़ी को विकसित किया गया जिसका नाम NoSQL रखा गया।

आज के समय की बात की जाए तो ऐसे बहुत से vendors है जो DBMS की सुविधाएं प्रदान करते है। इसमें मुख्यतः  MySQL, MySQL Server, Oracle आदि लोकप्रिय डेटाबेस हैं।

DBMS की विशेषताएं (Feature of DBMS in Hindi)

DBMS की विशेषताएं इस प्रकार है। –

  • DBMS भारी मात्रा में डेटा को स्टोर करने में सक्षम है।
  • DBMS में एक साथ बहुत से यूजर का किसी विशेष डाटा तक पहुंच बनाना आसान हो जाता है।
  • DBMS किसी डाटा की डुप्लीकेट फाइल बनने से रोकता है।
  • DBMS बहुत ही सुरक्षित होता है। इसमें बिना परमिशन के डेटा को एक्सेस नहीं किया जा सकता है।
  • अगर आपका किसी वजह से डाटा डिलीट हो जाता है तो आप आसानी से डेटा का बैकअप ले सकते है। आपको डाटा खून का डर नहीं रहता।
  • अगर आपको टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी नहीं है फिर भी आप आसानी से DBMS पर काम कर सकते है।
  • सारे DBMS ACID Proprieties को सपोर्ट करते हैं (ACID = Accuracy, Completeness, Isolation, Durability).

DBMS के उपयोग (Uses of DBMS in Hindi)

अगर हम DBMS के उपयोग की बात करे तो इसका उपयोग बहुत सी कंपनी, संस्था और इंडस्ट्रीज के द्वारा किया जाता है उनमे से कुछ इस प्रकार है।

  • Social Media Plateforms
  • Hospitals
  • School and colleges
  • Online Shopings
  • Telecommunications
  • Rail and Plane Tickets Booking

DBMS के फायदे (Advantage of DBMS in Hindi)

DBMS के फायदे इस प्रकार है। –

  • इसमें डेटा को आप आसानी से दुसरे यूजर के साथ शेयर कर सकते है।
  • DBMS खुद आपके डेटाबेस का Backup लेता है।
  • यह आपके डाटा की गोपनीयता व सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखता है।
  • कई यूजर एक साथ एक्सेस कर सकते है।
  • जो डाटा बार-बार एक्सेस किया जाता है उसको जल्दी से प्रस्तुत करने की स्पीड प्रदान करता है।
  • इससे डेटाबेस को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।

DBMS के नुकसान (Disadvantage of DBMS in Hindi)

DBMS के नुकसान इस प्रकार है। –

  • इसमें डाटा रूपांतरण की लागत बहुत अधिक है।
  • इसको इस्तेमाल करने के लिए यूजर को ट्रेनिंग देनी पड़ती है।
  • इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है। जो काफी महंगा पड़ता है।
  • इसमें सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ने से डाटा का नुकशान भी हो सकता है।

DBMS सॉफ्टवेयर के उदाहरण (Example of DBMS Software in Hindi)

कुछ फेमस DBMS सॉफ्टवेयर के उदाहरण इस प्रकार है।

  • Microsoft Access
  • MySQL 
  • Fox Pro 
  • Oracle 

Database Management System के Function क्या है

  • इसमें डाटा को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। ताकि एक्सेस करने में आसान हो।
  • इसके द्वारा किसी भी डाटा को create किया जा सकता है।
  • जरुरत पड़ने पर आप डाटा को अपडेट कर सकते है।
  • आपको अगर किसी डाटा की जरुरत नहीं है तो आप उस डाटा को डिलीट कर सकते है।
  • आप अपने डाटा का बैकअप ले सकते है।

वीडियो के माध्यम से जाने।

DBMS क्या है

DBMS क्या है?

DBMS एक ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसका इस्तेमाल डाटा को अपडेट, स्टोर और स्टोर किए डाटा को पुनः प्राप्त करने में किया जाता है।

डीबीएमएस और प्रकार क्या है?

DBMS के मुख्यतः 3 प्रकार होते है।
1.Relational Database
2.Network Database
3.Hierarchical Database

DBMS full form

DBMS का फुल फॉर्म Database Management System होता है।

Telegram Group👉 Click Here
WhatsApp Group👉 Click Here

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल के द्वारा हमने DBMS क्या है? और इसके प्रकार को डिटेल से समझाया गया है।

अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आये तो इसको आगे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करे। कोई सवाल या सुझाव हो तो आप comments के माध्यम से पूछ सकते है।

5/5 - (2 votes)

Leave a Comment