Janam Praman Patra Online Kaise Banaye 2023: आज के समय में सरकार कोई न कोई नई योजना लाती रहती है और इन योजना में आपसे कौन से डॉक्यूमेंट्स मांग लिए जाए इसका कोई पता नहीं होता है। इसलिए आपको अपने डाक्यूमेंट्स को हमेशा पूरा रखना होता है ताकि आप उस योजना का लाभ ले सके।
वैसे तो काफी तरह से डाक्यूमेंट्स होते है लेकिन आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाये इसकी जानकारी देने वाले है। अगर आप भी अपना birth certificate online बनवाने का सोच रहे है तो आपको हमारे आर्टिकल में बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन से जुडी सारी जानकारी मिल जायेगी।
Janam Praman Patra Online Kaise Banaye 2023
जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?
जन्म प्रमाण पत्र यानी (Birth Certificate ) किसी भी इंसान का पहला गवर्नमेंट डॉक्यूमेंट होता है जो उसके जन्म के समय बनता है। Birth Certificate किसी भी इंसान के जन्म का समय और स्थान को बताता है। आज भी बहुत से सरकारी काम है जहा पर आपसे जन्म सर्टिफिकेट को मांग लिया जाता है। इस तरह यह एक सर्टिफिकेट न होकर उसका एक अधिकार हो जाता है।
भारत सरकार ने RBD अधिनियम, 1969 के नाम से एक कानून पास किया था, जिसके तहत सभी क्षेत्रों में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार तैनात किए गए हैं। Birth Act, 1969 के तहत किसी भी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र या अन्य नर्सिंग होम में जन्मे बच्चे की सुचना जन्म के 21 दिन के अंदर रजिस्ट्रार को देनी जरुरी है।
Birth Certificate क्यों जरुरी है
अगर हम बात करे की हमारे लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता कहा पड़ती है तो आपको बता दे की आपको इसकी जरुरत स्कूल में एडमिशन, कानूनी स्तर पर व अन्य कार्यो में पड़ती रहती है। कुछ सूची की लिस्ट इस प्रकार है –
- अपनी पहचान साबित करने के रूप में
- सरकारी योजनाओ के लाभ हेतु
- स्कूल में एडमिशन के रूप में
- रोजगार पाने के रूप में
- विदेशो में ग्रीन कार्ड पाने हेतु
- पारिवारिक सम्पत्ति और अधिकार पाने के रूप में
जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग
जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग की बात करे तो इसको हम बहुत से सरकारी कामो में इस्तेमाल करते है। आपको कुछ उपयोग निचे बताये गए है।
- अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैनकार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों को बनवाते है तो आपको इसकी जरुरत पड़ेगी।
- आप इसका उपयोग आयु प्रमाण पत्र को बनवाने में भी कर सकते है।
- मूल निवास पत्र बनवाने में भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
- आप जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग राशन कार्ड, वोटर लिस्ट आदि में अपने नाम को जुड़वाने में कर सकते है।
- अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो वहा पर अपने आयु के प्रमाण के तौर पर birth certifcate को दिखा सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स
- बच्चे के माता-पिता का पता प्रमाण पत्र
- माता-पिता के आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- ड्राइविंग लाइसेंस
- जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद
- हॉस्पिटल के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बच्चे के जन्म के एक साल बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए एफिडेविट
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाये – How to Apply for Birth Certificate Online
Janam Praman Patra Online Kaise Banaye 2023: अगर कोई भी Birth Certificate Online Apply करना चाहते है तो आपको बता दे की आप खुद से जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। आप नीचे बताये गयी steps को फॉलो कर सकते है।
- आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जब वेबसाइट खुल जाए तो आपको होमपेज के right साइड पर user login का ऑप्शन देखे देगा।
- आपको User Login वाले सेक्शन में General Public Signup के विकल्प को चुनना है।
- जब आप General Public Signup पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने new page खुलेगा जहा आपसे कुछ जानकारी मांगी जायेगी।
- आपको अपना User Name, Email Id, Mobile Number और date of occurence of event आदि में अपनी जानकारी देनी है।
- इसके नीचे जन्म स्थान आदि के बारे में जानकारी भरनी होगी।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको निचे captcha code डालकर register पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको user id और password मिल जायेगे।
- अब आपको सुरूवात में मांगे गए जगह पर अपने id और password को डालकर login करना है जहा आपको birth का ऑप्शन चुनना है।
- इसके बाद मांगी गयी जानकारी जैसे नाम, जन्म स्थान, तिथि व हॉस्पिटल का नाम आदि को भरना है।
- आपको मोबाइल पर birth certificate registration number प्राप्त होगा।
- मोबाइल पर आये हुए रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप birth certificate को प्राप्त कर सकते है
जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनवाये
- अगर आप ऑफलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनाना चाहते है तो आपको अपने क्षेत्र के नजदीकी कार्यालय तहसील, नगर निगम में जाना होगा।
- वहां आवेदन करने के लिए पंजीकरण फॉर्म को प्राप्त करना होगा।
- फॉर्म में दी गयी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्म स्थान, जन्म का समय, माता-पिता का नाम, पते से संबंधित जानकारी को भरना होगा।
- इसके बाद आपको उस फॉर्म को वह पर जमा करना होगा।
- कुछ जांच पूर्ण होने के बाद 15 से 20 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र आपको प्राप्त हो जायेगा।
ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कितने दिनों में बनता है
आप ऑनलाइन 10 से 15 मिनट में बनवा सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र कैसे चेक करें
आप सरकार द्वारा दे गयी आधारित वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते है।
ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाये
आप अपने नजदीकी कार्यालय जैसे तहसील, नगर निगम में जाकर ऑफलाइन तरीके से अप्लाई कर सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र कितने दिन में बन जाता है
ऑफलाइन फॉर्म भरने के 15 से 20 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र आपको प्राप्त हो जायेगा।
- Voter ID Se Aadhar Link Kaise Kare – आधार को वोटर आईडी से लिंक करने का 4 तरीका
- ड्राइविंग लाइसेंस स्टेटस चेक ऑनलाइन करे 2023
- जनधन खाते का बैलेंस मोबाइल से कैसे चेक करें 2023
- पैनकार्ड बनाने के लिए डाक्यूमेंट्स क्या चाहिए
निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से आपको हमने Janam Praman Patra Online Kaise Banaye के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी है। अगर आप भी birth certificate online apply करने की सोच रहे है तो आप हमारे आर्टिकल में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। अगर आपको “जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाये 2023″ की जानकारी पसंद आये तो आप इसको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करे।