विषय – सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर, बोनस देने वाले शेयर 2023, सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट,
दोस्तों आज हम आपको सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर के बारे में बताने वाले है। जैसा की आप सब जानते है की बहुत सी कंपनी समय समय पर शेयर होल्डर को बोनस प्रदान करती रहती है।
ऐसी कई कंपनियां है जिनके बोनस के कारण लोगो ने बहुत सा मुनाफा कमाया है। कुछ निवेशकों को ऐसी कंपनी पसंद भी आती है। ऐसा करने से कंपनी के निवेशकों की संख्या में भी इज्जाफा होता है।
आज हम आपको ऐसे ही बोनस देने वाली कंपनी शेयर के बारे में बताने वाले है जो पिछले कुछ सालो से अपने निववशको को बोनस के माध्यम से अच्छा मुनाफा करा चुके है।
तो चलो ज्यादा समय न लेते हुआ आपको सबसे ज्यादा बोनस शेयर देने वाली कंपनियां 2023 के बारे में डिटेल से बताते है।
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
Contents
सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर | टॉप 10 बोनस शेयर देने वाली कंपनियां
Sr. No. | Company Name | Bonus |
1. | Wipro Ltd. | 13 बार |
2. | Larsen & Toubro Ltd. | 10 बार |
3. | Castrol India Ltd. | 10 बार |
4. | Motherson Sumi Systems Ltd. | 9 बार |
5. | Infosys Ltd. | 8 बार |
6. | ITC Ltd. | 7 बार |
7. | Indian Oil Corporation | 7 बार |
8. | GAIL India | 5 बार |
9. | TCS | 3 बार |
10. | ONGC | 3 बार |
सबसे ज्यादा बोनस रिटर्न देने वाले शेयर 2023 की बात करे तो हमने अपनी खुद की रिसर्च करके कुछ ऐसी बोनस देने वाली कंपनी की लिस्ट तैयार की है जिन्होंने समय समय पर अपने निवेशकों को उपहार के रूप में बोनस प्रदान किया है।
आप इन बोनस देने वाले कंपनी शेयर के बारे में डिटेल से जानकारी इस प्रकार से है।
1. Wipro Ltd.
इस लिस्ट में पहला नाम हमारे देश की IT क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड का आता है। यह कंपनी अपने निवेशकों को बोनस देने में सबसे आगे है। सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर में Wipro का नाम सबसे आगे है।
विप्रो लिमिटेड अब तक अपने निवेशकों को 13 बार बोनस का लाभ प्रदान कर चुकी है। अजीम प्रेमजी के स्वामित्व वाली यह कंपनी IT के क्षेत्र में देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
कंपनी ने पिछले बार 2019 में बोनस देने की घोषणा की थी जिसमे उन्होंने 1:3 के हिसाब से अपने निवेशकों को बोनस प्रदान किया था। इसके अलावा हर एक शेयर पर 1 रुपए डिविडेंट देने का फैसला भी लिया गया था।
कंपनी ने अपने निवेशकों को अभी तक अच्छा रिटर्न भी निकाल कर दिया है जिससे लोगो का इसके शेयर पर भरोसा भी बना हुआ है। आने वाले समय में भी यह अपने निवेशकों को ऐसे ही बोनस प्रदान कर सकती है।
2. Larsen & Toubro Ltd.
Larsen & Toubro का नाम भारत की दिग्गज कंपनी की लिस्ट में आता है। यह इंजीनियरिंग और निर्माण कार्यो से जुडी हुई कंपनी है। सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर में इसका नाम दूसरे नंबर पर आता है।
Larsen & Toubro न केवल हमारे देश में बल्कि विदेशो में भी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती है। देश से बाहर भी इसने बहुत से प्रोजेक्ट पर कार्य किया है और चल रहा है।
Larsen & Toubro ने लम्बे समय में अपने निवेशकों को अच्छा पैसा बना कर दिया है और इसके साथ अभी तक 10 बार बोनस प्रदान करके अपने निवेशकों को मालामाल बना चुकी है।
कंपनी के राजस्व में मार्च 2022 की तुलना में इस साल 10 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है, जिसके फलस्वरूप Larsen & Toubro ने अपने निवेशकों को 24 रुपए का डिविडेंट देने का ऐलान किया है।
3. Castrol India Ltd.
Castrol India Ltd. हमारे देश की ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल ल्यूब्रिकेंट सेक्टर से संबंध रखने वाली कंपनी है। यह ऑटोमोटिव और ल्युब्रिकेंट के क्षेत्र में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
इसके हिस्सेदारी की बात करे तो देश के 20% ल्युब्रिकेंट मार्किट पर Castrol India Ltd. अपनी पकड़ बनाए हुए है। जिसके कारण कंपनी ने पिछले कुछ सालो में अच्छा ग्रोथ दिखाया है।
Castrol India Ltd. अभी तक अपने निवेशकों को 10 बार बोनस प्रदान कर चुकी है। अगर आप भी Castrol India के शेयर को लंबे समय से खरीदे हुए है तो आपको भी बोनस जरूर मिला होगा।
कंपनी के ग्राफ को देखते हुए उम्मीद लगा सकते है की आने वाले समय में भी Castrol India Ltd. अपने निवेशकों को बोनस का लाभ जरूर दे सकती है।
4. Motherson Sumi Systems Ltd.
सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट में चौथे नंबर पर Motherson Sumi Systems Ltd. का नाम आता है जो की हमारे देश की ऑटो सेक्टर से जुडी हुई जानी मानी कंपनी है।
यह कंपनी शेयर मार्किट में लिस्ट होने के बाद से ही अपने निवेशकों को कुछ समय के अंतराल पर बोनस देते हुए आ रही है। इसके शुरुआती निवेशकों ने तो इससे काफी मुनाफा कमाया है।
Motherson Sumi Systems Ltd. लंबे समय से ही 2:1 के हिसाब से अपने निवेशकों को बोनस देते हुए आयी है। यह अभी तक अपने निवेशकों को 9 बार बोनस का लाभ प्रदान कर चुकी है।
कंपनी के कार्य क्षेत्र की बात करे तो वायरिंग हार्नेस डिजाइन करने से लेकर डैशबोर्ड, रियर-व्यू मिरर आदि लका निर्माण कर रही है।
5. Infosys Ltd.
Infosys Ltd. हमारे देश की IT के क्षेत्र में कार्य करने वाली दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। यह अपने निवेशकों को बोनस प्रदान करने में काफी आगे रहती है।
अगर सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट की बात करे तो Infosys Ltd. के शेयर का नाम आपको टॉप 5 में देखने को जरूर मिलेगा।
Infosys Ltd. 2000 के बाद से अभी तक 8 बार अपने निवेशकों को बोनस प्रदान कर चुकी है। इसके बोनस रेश्यो की बार करे को ज्यादातर इसने 1:1 शेयर का बोनस दिया है।
केवल 2004 में कंपनी द्वारा 3:1 का बोनस दिया गया था। Infosys Ltd. आखरी बार 2018 में अपने निवेशको को 1:1 का बोनस देकर लाभ प्रदान किया था।
इसके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए भविष्य में भी निवेशकों को बोनस मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है।
6. ITC Ltd.
ITC लिमिटेड का नाम बोनस शेयर देने वाली कंपनी में 6 नंबर पर आता है। ITC हमारे देश की FMCG सेक्टर से जुडी हुई कंपनी है। इसका कारोबार बहुत तेजी से हमारे देश में फैला है।
अगर इसके ग्रोथ की बात करे तो ITC FMCG सेक्टर में तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी में आती है। जिसका असर इसके बढ़ते हुए प्रॉफिट में भी देखने को मिलता है।
कंपनी अभी तक अपने निवेशकों को 7 बार बोनस का लाभ प्रदान कर चुकी है। आखरी बार 2016 में ITC ने अपने शेयर होल्डर को 1:2 के हिसाब से बोनस प्रदान किया था।
कंपनी के रिकॉर्ड को देखते हुए आने वाले समय में भी इसके द्वारा बोनस मिलने की संभावना बानी हुई है।
7. Indian Oil Corporation
सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट में सातवां नाम भारतीय सरकार के पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का आता है।
कंपनी की बात करे तो इसने अभी तक अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। पीछे साल 2022 में कंपनी ने 1:2 के हिसाब से बोनस शेयर देने का ऐलान किया था।
इसके साथ पिछले 20 साल में इसने अपने निवेशकों को 4 बार बोनस शेयर दिए है। Indian Oil Corporation का नाम दुनिया की फार्च्यून 500 कंपनी की लिस्ट में 142वे नंबर पर आता है।
- Also Read : Bikaji Foods share price target 2023, 2024, 2025
रेगुलर बोनस शेयर देने वाली कंपनियां | Regular bonus giving Stocks
हमारे देश में ऐसी बहुत सी कंपनी है जो कुछ समय के अंतराल पर अपने निवेशकों को बोनस शेयर देती आयी है। इनमे से कुछ कंपनी इस प्रकार से। है
- Wipro Ltd.
- Infosys Ltd.
- ITC Ltd.
- Motherson Sumi Systems Ltd.
क्या हमे बोनस शेयर देने वाली कंपनी के शेयर ख़रीदने चाहिए?
अधिकांश समय पर कोई भी कंपनी बोनस शेयर जब प्रदान करती है जब कंपनी को काफी मात्रा में लाभ प्राप्त होता है। जिससे की पता लगता है की कंपनी काफी मजबूत है और उसे मुनाफा कमाया है।
इसके उलट दूसरा कारण कंपनी के पास नकदी की कमी भी हो सकती है। इसलिए हमे सिर्फ यह देखकर कंपनी के शेयर नहीं लेने चाहिए की कंपनी बोनस शेयर देती है।
इसके विपरीत आपको कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करना जरुरी है।
सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर कंपनी के बारे में वीडियो।
निष्कर्ष –
हमने इस लेख के माध्यम से आपको बोनस शेयर देने वाले कंपनी के नाम के बारे में बताया है। मेरी राय में आपको केवल यह देखकर निवेश नहीं करना चाहिए की कंपनी बोनस शेयर प्रदान करती है।
आपको निवेश से पहले कंपनी की ग्रोथ और फ़ण्डामेंट्स को अच्छे से देखना चाहिए और हो सके तो किसी एक्सपर्ट की राय लेना न भूले।
अगर आपको हमारा आर्टिकल सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 पसंद आया तो जानकारी को आगे भी शेयर करे।
Also Read : –
- IRFC Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2030, 2040
- Suzlon Share Price Target 2023, 2024, 2025, 2030, 2040 हिंदी
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
FAQ.
मुझे बोनस के लिए शेयर कब खरीदना चाहिए?
अगर आप बोनस शेयर पाना चाहते है तो आपको कंपनी द्वारा बताए गयी तारीख से एक दिन पहले तक शेयर को खरीदना जरुरी है।
1:10 बोनस शेयर का क्या मतलब है
अगर कंपनी ने 1:10 का ऐलान किया है तो इसका मतलब कंपनी 1 शेयर को 10 भागो में बाटने वाली है। इसी प्रकार 1:1 शेयर बोनस का मतलब 1 शेयर पर आपको 1 शेयर मिलना होता है। लेकिन उनकी कीमत पहले जितनी रहेगी।
2023 में बोनस शेयर देने वाली कंपनी में सबसे आगे TCS का नाम निकल कर आ रहा है।