आज हम आपको ट्रैन में खाना कैसे आर्डर करे के बारे में डिटेल से बताने वाले है। आप में से लगभग सभी ने अपनी ज़िंदगी के अंदर ट्रैन में सफर जरूर किया होगा। ट्रैन में सबसे ज्यादा समस्या खाने को लेकर होती है।
कभी कभी हम इतने जल्दबाज़ी में होते है की घर पर बना खाना साथ में रखना भूल जाते है। जब आप ट्रैन में सफर करते है और भूख लगती है तो आपको इसका पता लगता है।
ऐसा बहुत बार होता है की सफर करते समय ट्रैन के अंदर खाने व पानी की सुविधा नहीं होती है। अगर ऐसा आपके साथ नहीं हुआ है तो आप ऑनलाइन खाना आर्डर कर सकते है।
अगर आपको नहीं पता की तो आज हम आपको बताने वाले है की ट्रैन में ऑनलाइन खाना कैसे आर्डर करे।
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
Contents
ट्रैन में खाना कैसे आर्डर करे – चलती ट्रैन के खाना कैसे आर्डर करे
अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपको बताते चले आज के समय में आपको ऑनलाइन ट्रैन में खाना आर्डर करने की सुविधा दी जाती है। आप अपने खाने को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से आर्डर कर सकते है।
हमारी भारतीय रेल ने भी अपनी वेबसाइट के ऊपर खाना आर्डर करने की सुविधा दे रखी है। तो चलो आपको ट्रैन में खाना आर्डर करे की सारी Steps को डिटेल में बताते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल ब्राउज़र में ecatering.irctc.co.in लिख कर सर्च करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा यहाँ अपना PNR नंबर डालकर सबमिट कर दे।
- अब आप जिस ट्रैन में सफर कर रहे हो उनके सभी स्टेशन और उनके ऊपर मौजूद आउटलेट दिख जायेगे।
- अब आप उस आने वाले स्टेशन को चुन ले जहा से आप खाना आर्डर करना चाहते है।
- इसके बाद एक पेज खुलेगा कहा पर आप अपना ईमेल, फ़ोन नंबर डाल कर सेव कर सकते है।
- अब आपको जो भी आर्डर करना है उसको सेलेक्ट करना है।
- अब आप जिस भी माध्यम से पेमेंट करना चाहते है उसको चुन ले। जैसे ऑनलाइन पेमेंट या कैश डिलेवरी आदि।
- पेमेंट करने के बाद खाना आर्डर कर दे।
- अब आपको सीट पर खुद आर्डर किया हुआ खाना मिल जाएगा।
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें
- आपके पास PNR नंबर जरूर होना चाहिए।
- यात्रा करते समय सुबह 6:00 बजे से लेकर रात को 10:00 बजे तक ही food order करने की सुविद्या मिलती है।
- अगर आपकी ट्रैन लेट हो जाए या फिर खाना टाइम पर न पहुंच पाए तो अगले 3-4 दिन में आपके पैसे रिफंड कर दिए जायेगे।
- आपका आर्डर काम से काम 60 रुपए का होना चाहिए।
- अगर आप खाना order cancil करते है तो आपसे 20 रुपए शुल्क लिया जाएगा।
ट्रेन में ऑफलाइन खाना ऑर्डर कैसे करे?
अगर आप ट्रैन में सफर कर रहे है और आपको भूख लगी है। कुछ स्थान ऐसे होते है जहा पर इंटरनेट काम नहीं करता है या फिर आपको ऑनलाइन खाना आर्डर करने में दिक्कत आ रही है तो आप ट्रैन में ऑफलाइन खाना आर्डर कर सकते है।
अगर आपको ट्रैन में फ़ोन से ऑफलाइन खाना आर्डर कैसे करे के बारे में ज्ञान नहीं है तो आप निचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले आप अपना कालिंग डायल पैड खोले ले।
- इसके बाद आपको 1323 डायल करना है।
- आपको कुछ निर्देश दिए जायेगे उनको फॉलो करे। इन निर्देशों का पालन करके आप खाना आर्डर कर सकते है।
- आप चाहे तो कैश डिलेवरी का ऑप्शन चुन सकते है।
RailRestro से ट्रेन में खाना मंगाए
RailRestro की मदद से अगर आप खाना मांगना चाहते है तो आपको निचे दिए steps को फॉलो करना पड़ेगा।
- सबसे पहले आपको RailRestro की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहाँ आपको 10 डिजिट का PNR नंबर डालना है और order now पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको सभी आने वाले स्टेशन की सूचि दिख जायेगी।
- आप जिस स्टेशन और रेस्तरां से खाना आर्डर करना चाहते है उसको सेलेक्ट कर ले।
- अब आपके सामने खाने की विकल्प और कीमत दिखाई देगी। इनमे से उचित चयन कर ले।
- अब आप अपने ऑनलाइन पेमेंट का चयन करके आर्डर कर सकते है।
- इसके बाद आपके नंबर पर खाने के आर्डर की जानकारी sms के माध्यम से दी जायेगी।
- इतना करने के बाद आपकी सीट पर खाना पहुंचा दिया जाएगा।
ट्रेन में खाना मंगाने वाला ऐप्स
अगर आप उन ऐप के बारे जानना चाहते है जो ट्रैन में खान उपलब्ध करते है तो चलो उनके बारे में बताते है।
- Travelkhana
- IRCTC E Catering
- Rail yatri
चलती हुई ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के फायदे
- आपको खाना ले जाने की टेंशन से छुटकारा मिल जाता है।
- आपको ट्रैन के अंदर गर्म खाना मिल जाएगा।
- आपको सीट के ऊपर खाना डिलेवरी की सुविधा मिलती है।
- आपको उचित दाम पर बढ़िया खाना मिल जाता है।
क्या हम ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं?
हाँ, हम ट्रैन में खाना आर्डर कर सकते है। आपके पास PNR नंबर जरूर होना चाहिए। आप किसी भी ऑनलाइन फ़ूड आर्डर ऐप जैसे TravelkhanaI, RCTC E Catering का इस्तेमाल करके खाना आर्डर कर सकते है।
ट्रेन में खाना कितने का मिलता है?
अगर आप ट्रैन में खाना आर्डर करते है तो आपको वेग प्लेट के लिए 130 रुपए देने होंगे। और अगर आप एग बिरयानी ऑर्डर करते है तो आपको 90 रुपया की पड़ेगी। आप चाहे तो वेग और नान वेग दोनों तरह का आर्डर कर सकते है।
ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर कैसे करे?
आपको ecatering.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर अपना PNR नंबर डालना होता है। इसके बाद आपको सभी आने वाल्व स्टेशन और उनपे मौजूद रेस्तरां की डिटेल्स मिल जायेगी। आप इन किसी में से खाना आर्डर कर सकते है।
- मोबाइल नंबर से नाम कैसे पता करे ऑनलाइन 2023
- किसी का Bina Otp Ke Call Details Kaise Nikale
- किसी भी इंस्टाग्राम का पासवर्ड निकालना जाने।
वीडियो के माध्यम से जाने
Telegram Group | 👉 Click Here |
WhatsApp Group | 👉 Click Here |
निष्कर्ष :-
हमने आपको इस आर्टिकल में आपको ट्रैन में खाना कैसे आर्डर करे की पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपने मन में भी यही सवाल था की ट्रैन में ऑनलाइन खाना कैसे आर्डर करे .
उम्मीद है की हमारे द्वारा दी जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप निचे कमैंट्स के द्वारा पूछ सकते है।